व्यापार को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर हुई चर्चा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विकासखंड के दीवानगंज में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्थानीय व्यवसायियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के संबंध में व्यवसायियों से चर्चा की।
कलेक्टर ने व्यवसायियों से क्षेत्र में व्यापार संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। व्यवसायियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।