Let’s travel together.

किसानों के पैदल मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय की मौत

20

उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से हजारों किसानों और आदिवासियों के लंबे मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी पुंडलिक अंबो जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस करने के बाद, जाधव उस स्थान पर लौट आए जहां प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए हैं।

अपनी मांगों के समर्थन में पिछले रविवार को डिंडोरी से हजारों किसानों और आदिवासियों का 200 किमी पैदल मार्च शुरू हुआ। यह मुंबई से लगभग 80 किमी दूर ठाणे जिले के वासिंद शहर में पहुंच गया है। उनकी मांगों में प्याज किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल राहत, किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और कृषि ऋण माफ करना शामिल है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद जाधव को उल्टी हुई और फिर बेचैनी होने लगी। अधिकारी ने कहा कि उन्हें शहापुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वासिंद थाने के एसएचओ ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जाधव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उन्होंने 14 बिंदुओं पर एक किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की, जिसमें वन अधिकार, वन भूमि का अतिक्रमण, मंदिर ट्रस्टों से संबंधित भूमि का हस्तांतरण और किसानों को खेती के लिए चरागाह शामिल हैं।

किसानों से अपना लॉन्ग मार्च वापस लेने की अपील करते हुए शिंदे ने कहा कि लिए गए फैसलों को तुरंत लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन प्याज उत्पादकों को जिंस की कम कीमतों और बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें वित्तीय राहत के रूप में 350 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर महा आरती आयोजन के साथ हुआ विशाल भंडारा     |     राजपूत समाज एवं करणी सेना की बैठक संपन्न नई जिला कार्यकारिणी हुई गठित     |     सरकारी राशि के बंदरबांट के मामले जनपद पंचायत सांची की पंचायतों में उजागर होने लगे     |     12वीं परीक्षा में फेल होने से युवती ने किया सुसाइड,आज ही आया हे रिजल्ट     |     विदिशा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने गांवों में किया रोड शो     |     जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने वार्ड 14 में कार्यकर्ताओं के साथ घर घर किया जनसंपर्क     |     हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा::जिले की टॉप टेन सूची में प्रियांशी जैन और चंद्रप्रभा सोनारे रही प्रथम स्थान पर     |     गांव की बिटिया रानी ने कर दिया कमाल, कृषि संकाय में प्रदेश में पाया चौथा स्थान     |     सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     रायसेन के वार्ड क्रमांक 5 में जनसंपर्क, वार्ड पार्षद किरण राजकिशोर सोनी ने की शिवराज जी को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811