Let’s travel together.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण

0 64

-राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे उद्घाटन

– विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में शासकीय सांदीपनि विद्यालय गैरतगंज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह 27 जुलाई 2026 सोमवार को 3:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार मुख्य अतिथि के रूप में नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।

डॉ. प्रभुराम चौधरी होंगे विशिष्ट अतिथि

समारोह में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय परिवार ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

कई जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद गैरतगंज अध्यक्ष जिनेश सिंघई, तथा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

बालिका शिक्षा को मिलेगा नया संबल

विद्यालय का आधुनिक एवं सुविधायुक्त नया भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुरक्षित, स्वच्छ और संसाधनयुक्त विद्यालय परिसर से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

शिक्षा ही विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव

शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और समृद्धि का आधार होती है। विद्यालयों में बेहतर भवन, आधुनिक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाते हैं। विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर किया गया निवेश पूरे परिवार और समाज के भविष्य को मजबूत बनाता है। शिक्षित बेटियां न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देती हैं।

पत्रकारों एवं नागरिकों को दिया गया आमंत्रण

विद्यालय प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को समारोह में आमंत्रित किया गया है। सभी की गरिमामयी उपस्थिति विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा, उत्साह और गौरव का विषय होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811