Let’s travel together.

मां काली पर बयान के बाद महुआ मोइत्रा ने बनाई TMC से दूरी, ट्विटर पर किया अनफॉलो

0 142

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है. दरअसल, महुआ मोइत्रा ने मां काली पर बयान दिया था. इसके बाद पार्टी ने उनके बयान से दूरी बना ली थी. हालांकि, महुआ मोइत्रा अभी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को फॉलो कर रही हैं. दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है. इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है. ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है. इस विवाद पर महुआ मोइत्रा ने India Today Conclave East 2022 में अपनी राय रखी थी.

‘काली के कई रूप’: महुआ मोइत्रा ने कहा था, आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं. अगर आप भूटान और सिक्किम जाओ तो वहां सुबह पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है, लेकिन यही आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है. मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है. देवी काली के कई रूप हैं.

TMC ने बयान से खुद को अलग किया: वहीं, महुआ के इस बयान का विरोध बढ़ा तो टीएमसी ने किनारा कर लिया. पार्टी ने कहा है कि महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई टिप्पणी उनके निजी विचार हैं. इसका पार्टी समर्थन नहीं करती है. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है.

मैंने किसी पोस्टर का समर्थन नहीं किया’: वहीं, विवाद बढ़ने पर महुआ मोइत्रा ने भी सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि आप सभी संघियों के लिए झूठ बोलना आपको बेहतर हिंदू नहीं बना देगा. मैंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया. ना ही धूम्रपान शब्द का उल्लेख किया. मेरा एक सुझाव है. आप तारापीठ में मेरी मां काली के पास जाएं, यह देखने के लिए कि भोग के रूप में क्या चढ़ाया जाता है. जय मां तारा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811