जयपुर ।अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें एक पत्र के जरिए दी गई है। वकील हस्तीमल सारस्वत ने धमकी को लेकर महामंदिर थाने के केस कराया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि यह धमकी भारा पत्र लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने वकील को दिया गया है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार हिरण शिकार मामले में सलमान खान के अधिवक्ता रहे हस्तीमल सारस्वत और उनके परिवार जनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा गया पत्र मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। वकील हस्तीमल ने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से अमेरिका में थे, वहा से वापस लौटे तो उनके जूनियर अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि उनके जुबली चेंबर के बाहर एक पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि सलमान का दोस्त हमारा दुश्मन है, तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का हाल भी मूसेवाला जैसे होगा।
पत्र के नीचे शॉर्ट फॉर्म में एलबी और जीबी लिखा गया है। हस्तीमल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में महामंदिर थाने में शिकायत दी है। वहीं एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद हस्तीमल सारस्वत और उनके परिवार को सुरक्षा दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। किसने भेजा है किस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
पुलिस का अनुमान है कि वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर वहां आने-जाने वालों की पहचान का प्रयास कर रही है। इससे पता चल सकेगा कि यह पत्र वकील के कक्ष के दरवाजे में किसने फंसाया था।
सलमान को भी मिली थी धमकी: इससे पहले पांच जून को सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली थी। यह धमकी उन्हें एक लेटर के जरिए दी गई थी। सलमान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे तब उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला था। इसमें धमकी देते हुए लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे। लेटर सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।