Let’s travel together.

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

0 238

नई दिल्ली ।बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नकवी के साथ जेडीयू कोटे से मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में आज ही मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की थी. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आपने देश के विकास में योगदान दिया है. प्रधानमंत्री की तारीफ इस संकेत के रूप में देखा गया कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दोनों नेताओं के लिए आखिरी थी. बता दें कि कल यानि गुरुवार को दोनों नेताओं का राज्यसभा सांसद के तौर पर अंतिम दिन है.
जेपी नड्डा से मुलाकात -कैबिनेट की बैठक के बाद नकवी ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया. लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई.
नकवी को बीजेपी ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था. तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नयी भूमिका सौंप सकती है. वह राज्यसभा में बीजेपी के उपनेता भी थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811