Let’s travel together.

बेगमगंज गर्ल्स हॉयर सेकंडरी में जनसहयोग से होगा 4 कक्षाओं निर्माण

0 170

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

शा. पीएमश्री गर्ल्स हॉयर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत 1755 छात्राओं के लिए पुराना भवन में जगह कम पड़ने से बहुत ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रही है।
एक -एक कक्षा के 6 – 6 सेक्शन होने से भवन में कमरों की कमी के चलते दो -दो शिफ्ट में स्कूल लगाना पड़ रहा है।
वर्तमान में भवन में मात्र 23 कमरें है जिनमें भेड़ -बकरियों की तरह भरी 1755 छात्राओं को पढ़ना मुश्किल हो रहा है।
छात्राओं की भारी संख्या के मद्देनजर 43 कक्षाएं लगना चाहिए जिसके लिए 43 कमरों की आवश्यकता है।

वर्तमान में मिडिल सेक्शन में कक्षा 6 वी. से 8 वी. तक 2 – 2 सेक्शन में कक्षाएं लग रही है । ओर हॉयर सेकंडरी में चार विषय कला , विज्ञान , कामर्स एवं गणित विज्ञान की कक्षा 9 वी.से 12 वी.तक 6 – 6 सेक्शन में कक्षाएं लग रही है ।

छात्राओं एवं अभिभावकों की वर्षों से नवीन भवन या फिर अतिरिक्त कमरों के निर्माण कराए जाने की मांग पर शासन -प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया गया। और जनप्रतिनिधियों सांसद , विधायक भी उदासीन बने हुए हैं।

प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव एवं स्टॉफ ने 4 कमरों के निर्माण का बीड़ा उठाते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अभिभावकों एवं जनसहयोग से 20 वाई 25 के 4 नवीन कमरों का निर्माण कराया जाए।
इसकी शुरुआत करते हुए प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने आज स्कूल प्रांगण में विधिविधान से भूमि पूजन किया।
खबर मिलते ही अनेक ठेकेदार , अभिभावक एवं समाजसेवी पहुंच गए जिन्होंने अपनी-अपनी तरफ से बिल्डिंग निर्माण में लगने वाली सेंटिग , रेत , गिट्टी एवं अन्य सामग्री देने की पेशकश की तो स्कूल स्टॉफ एवं छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए ताली बजाकर करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया।

प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया  कि आज से शिक्षकों , अभिभावकों , समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर अनुमानित 15 लाख की लागत से 4 कक्षाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हम सब इसके लिए दान लेने निकलेंगे। नवीन कमरों के निर्माण होने से छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811