Let’s travel together.

सहारा इंडिया के ओ. पी. श्रीवास्तव सपनाराय, आदि को शीघ्र गिरफ्तार किया जावे : एड रमेश मिश्रा

0 112

-गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम घोषित कर फरारी की कार्यवाही की जावे
-तीनों पत्र कार्यवाही हेतु पुलिस अधि. शिवपुरी को भेजे गए हैं

शिवपुरी। जिले के गरीब निवेशकों के साथ कई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया के संचालक व अधिकारियों के विरुद्ध शिवपुरी जिले के पुलिस थानों में अपराध (एफआईआर) दर्ज होने के दो वर्ष बाद भी गिरप्तार न होने से जिले के निवेशक दुःखी व परेशान है उनके द्वारा ओ पी श्रीवास्तव, बी के श्रीवास्तव,रतन कुमार श्रीवास्तव,देवेंद्र सक्सेना,माधव सिह, एन के पाल व नदीम अहमद को गिरप्तार करने ओर उनको फरार घोषित कराने की कार्यवाही का न्यायालय में आवेदन पेश करने की माग करी थी ।
रमेश मिश्रा एडवोकेट ने कलेक्टर शिवपुरी को दि.26/10/23, 06/11/23, व 20/12/2023 दिए पत्र में बताया है की सुब्रत रॉय आदि
की गिरफ्तारी नहीं होने से केवल करुणेश अवस्थी व शिवाजी राव के खिलाफअलग अलग अपराध में चालान पेश करने की अनुमति दिए जाने से जाच अधिकारी ने करुणेश अवस्थी व शिवाजी राव के खिलाफ चालान पेश किए है ।
पुलिस द्वारा काफी प्रयास किए है ,दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से निवेशक दुःखी व परेशान है ।सभी आरोपी चालाक है गिरप्तारी से बचने के लिए अपने को छिपा रहे है ।आरोपी सुब्रत रॉय, ओ पी श्रीवास्तव, बी के श्रीवास्तव, रतन कुमार श्रीवास्तव ,देवेंद्र सक्सेना,माधव सिह , एन के पाल व नदीम अहमद आदि जिनके खिलाफ शिवपुरी जिले के पुलिस थानों में तीन अपराध दर्ज हैं ।सुब्रत राय की मोत 14 नवंबर को हो चुकी है,शेष आरोपीगण की गिरफतारी की सूचना देने वाले को ईनाम देने की घोषणा करने व फरार घोषित किए जाने की कार्यवाही कराने हेतु न्यायालय में आवेदन पेश करने हेतु जाच अधिकारी को निर्देशित व आदेशित कराने की मांग की थी ।
शहर के एडवोकेट रमेश मिश्रा ने बताया है कि शिवपुरी जिले के गरीब निवेशकों के साथ कई करोड रुपए की जमा राशि का भुगतान नहीं कर चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया ने धोखाधड़ी की है, कंपनी के संचालकों व अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस थानों में निवेशकों की शिकायत पर अपराध कायम है, पुलिस प्रयास करने के बाद भी उनको नहीं पकड़ पाई है, सभी आरोपी चालाक है और पुलिस की गिरप्तारी से बचने के लिए अपने को छिपा रहे है। ऐसे में इन अपराधियों को फरार घोषित कराए बिना उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती कि।
पुलिस अधिकारी का अपराध में नामजद आरोपी गण को फरार कर उनकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को ईनाम देने की घोषणा करना न्यायोचित होगा।आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो इसके लिए कलेक्टर शिवपुरी को अलग अलग दि. में तीन आवेदन देकर एड.रमेश मिश्रा ने यह मांग रखी थी सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दिए जाने के निवेदन पर बताया है कि उक्त तीनों पत्र कार्यवाही हेतु पुलिस अधी. शिवपुरी को भेजे गए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811