Let’s travel together.

रायसेन जिला जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, हालत नाजुक

0 644

घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को भोपाल रेफर किया

जेल में इस बड़ी घटना के बाद मची अफरा तफरी

कलेक्टर, एस पी,एडिशनल एसपी,एसडीएम पहुंचे जिला जेल

आरोपी जिला जेल में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में हे बंद

दीपक कांकर रायसेन 

रायसेन जिला जेल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।जहां जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला जेल में तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को एक विचाराधीन कैदी निलेश ठाकुर ने गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि कैदी जेल का गेट खुलवाकर बाहर भागने की बात कह रहा था। इसी दौरान विवाद के बीच उसने प्रहरी पर गोली चला दी।गोली प्रहरी के कमर से नीचे के हिस्से में लगी और शरीर के अंदर तक चली गई। गोली लगते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि जिला जेल में बुधवार को स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित होना था। कार्यक्रम के लिए कैदी निलेश निर्वेदी फलों की टोकरी लेकर जेल गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर गोली चला दी।

निलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में जिला जेल में बंद था।

घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक एसडीम मनीष शर्मा तहसीलदार रायसेन रायसेन कोतवाली पुलिस नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल भी जिला जेल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सबसे बड़ा सवाल यह हे कि अति सुरक्षा वाले जिला जेल  में हत्या,और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों के आरोपी कैदी के पास बंदूक पहुंची कैसे?आखिर हथियार जेल के अंदर तक कैसे पहुंचा?क्या सुरक्षा जांच में बड़ी चूक हुई?क्या कैदी को किसी बाहरी व्यक्ति से हथियार मिला?या फिर जेल प्रशासन का ही कोई व्यक्ति ने उसे यह कट्टा मुहैया कराया।इन तमाम सवालों को लेकर जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा हे कि आरोपी नीलेश ठाकुर के पास देसी कट्टा जीवित तीन से चार कारतूस,एक मोबाइल और बिमल गुटके के पाउच मिले हे।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। घटना के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811