Let’s travel together.

Elon Musk बोले मैं PM मोदी का बड़ा फैन जैक डॉर्सी के दावे को भी किया खारिज

93
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे के पहले दिन टेस्ला के CEO एलन मस्क से भी एक अहम मुलाकात की। बैठक के तुरंत बाद एलन मस्क ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में भारत में निवेश करेगी। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का फैन हूं। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद ट्विटर और स्पेसएक्स के CEO एलोन मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं PM मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं । उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करेंगे। भारत में बड़ा निवेश होने की संभावना है।

जैक डोर्सी के आरोपों पर कही ये बात

ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए हाल ही के आरोप पर एलन मस्क ने कहा कि, “ट्विटर के पास स्थानीय सरकारों की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा।”

आपको बता कि कि हाल ही में जैक डॉर्सी ने दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई सिफारिशें की गई थी। साथ ही यह धमकी दी गई थी कि भारत में ट्विटर के अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की जाएगी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं। मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द से जल्द भारत में काम शुरू करेगी। मस्क ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं मोदी का प्रशंसक हूं। उनके एक अच्छी मुलाकात हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811