Let’s travel together.

बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा

0 19

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर  एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। ढोलाघाट हनुमान मंदिर और दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक अचानक बिना ड्राइवर और बिना चाबी के अपने आप चल पड़ा। ट्रक ने पहले पंचायत द्वारा यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की लंबी बेंच को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया और फिर एक बबूल के पेड़ से टकराकर रुक गया। पेड़ नहीं होता तो ट्रक करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रात में वाहन खड़ा कर अपने घर चला गया था। सुबह अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी निकली और वाहन अपने आप स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगा। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे बनी सीमेंट की बेंच को तोड़ता हुआ पेड़ से जा टकराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक मुख्य हाईवे पर पहुंच जाता तो तेज रफ्तार वाहनों से भीषण टक्कर हो सकती थी। वहीं यदि बबूल का पेड़ ट्रक को नहीं रोकता तो वाहन सीधे गहरी खाई में गिर जाता। इस घटना ने कुछ ही सेकंड में बड़े हादसे की आशंका पैदा कर दी थी।

हादसे में ट्रक का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पंचायत द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई सीमेंट की बेंच पूरी तरह टूट गई। सूचना मिलते ही चालक मौके पर पहुंच गया। ट्रक के केबिन के अंदर की पूरी वायरिंग जलकर राख हो गई, जिससे प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही घटना का कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बिना ड्राइवर और बिना चाबी के ट्रक के अपने आप चल पड़ने की चर्चा पूरे क्षेत्र में दिनभर होती रही। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ सेकंड की यह लापरवाही या तकनीकी खराबी एक बड़े सड़क हादसे में बदल सकती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811