Let’s travel together.

कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने झटके 7 विकेट दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड

216

ब्रिजटाउन। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी की फिरकी में कैरेबियाई बल्लेबाज ऐसे फंसे कि पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई। इस स्पिन जोड़ी ने मिलकर सात बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

कुलदीप और जड़ेजा की जोड़ी वनडे मैच में सात विकेट लेने वाली पहली भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर जोड़ी बन गई। भारत ने गुरुवार को खेला गए वनडे में पांच विकेट से जीतकर दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

कुलदीप का कमाल

कप्तान रोहित ने कुलदीप को 19वें ओवर में गेंद थमाई थी और इस चाइनामैन गेंदबाज ने न सिर्फ निचले क्रम को ध्वस्त किया, बल्कि वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद दिख रहे कप्तान शाई को भी अपना शिकार बनाया। कुलदीप ने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की और चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इन तीन ओवर में से दो में उन्होंने कोई भी रन नहीं दिया। वनडे में यह सातवां अवसर था, जब उन्होंने चार या उससे विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 9वीं जीत

IND vs WI 1st ODI Match Report

रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उपकप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने पहला पावरप्ले खत्म होने तक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद कुलदीप और जडेजा के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज सिर्फ 69 रन ही जोड़ सके। कुल मिलाकर वेस्टइंडीज की पूरी पारी 114 पर ढेर हो गई।

115 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करना भारतीय टीम के लिए उतना भी आसान नहीं रहा। स्पिनरों की मददगार पिच पर इशान को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हुई। इशान (52) ने वनडे करियर में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने निराश किया।

आस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले सूर्य के पास प्रभाव छोड़ना का अवसर था, लेकिन गुडाकेश मोती ने ऐसा नहीं होने दिया। उपकप्तान पांड्या दुर्भाग्यशाली रहे और रनआउट होकर पवेलियन लौटे। कप्तान रोहित छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और टीम को जीत दिलाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811