Let’s travel together.

दादाजी की दी गई टिप्स काम आई, यूपीएससी की वन सेवा परीक्षा में मिली सफलता

0 192

शिवपुरी के युवा चंद्र कुमार का यूपीएससी वन सेवा में चयन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शहर के पुरानी शिवपुरी में रहने वाले ठेइया परिवार के लिए आज का दिन खुशियां भरा रहा। पुरानी शिवपुरी में रहने वाले चंद्र कुमार अग्रवाल का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा-2021 में 35वीं रैंक हासिल हुई है। चंद्रकुमार अग्रवाल पुरानी शिवपुरी में रहने वाले ठेइया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा-2021 में चयनित होने पर खुशी जाहिर करते हुए चंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में आईआईटी वाराणसी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। इसके बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे आईएएस अधिकारी बनेंगे और तैयारी में जुट गए। चंद्र कुमार ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा में पहले तीन प्रयास में उन्हें असफलता मिली। हर बार उन्हें ऑप्शनल सब्जेक्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कम नंबर मिले। उन्होंने बताया कि वह यूपीएससी की परीक्षा पहले भी तीन बार दे चुके हैं। दो बार आईएएस का इंटरव्यू भी दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने अपनी कमियों को ढूंढा और मेहनत की तो चौथी बार में सफलता मिल गई।

दादा की टिप्स काम आई-

चंद्रकुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके दादा रामजीलाल ठेइया (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) अक्सर कहते थे कि किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो उसके लिए ध्यान और एकाग्रचित्त होना अहम है। दादाजी स्वयं 14 घंटे ध्यान साधना करते थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर प्रतिदिन 40 मिनट ध्यान लगाना शुरू किया। इसका फायदा यह हुआ कि एकाग्रता बढ़ गई।

केंद्रीय विद्यालय के रहे हैं छात्र-

चंद्र कुमार अग्रवाल शिवपुरी के सेंट्रल स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्हें पहली सफलता कक्षा 10 में मिली जब उन्होंने प्रदेश में टॉप किया। इसी एकाग्रता का परिणाम रहा कि अब आईएफएस एक्जाम में उन्हें सफलता मिली। वे कहते हैं कि उनका लक्ष्य अब आईएएस बनना है। इस बार भी आईएएस-प्री एक्जाम में वे क्वालिफाई कर चुके हैं और पूरे मनोयोग से मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। चंद्र कुमार ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा में पहले तीन प्रयास में उन्हें असफलता मिली। हर बार उन्हें ऑप्शनल सब्जेक्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कम नंबर मिले। रिजल्ट की समीक्षा की तो समझ आया है कि अब ऑप्शनल विषय को अधिक ध्यान से पढ़ना होगा। अंतत: चौथी बार में सफलता मिल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811