Let’s travel together.

संसद में आज भी जबरदस्त हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक सथगित

107

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है। बीजेपी लंदन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। वहीं, विपक्ष अदाणी मुद्दे की जांच के लिए जेपीसी पर अड़ा हुआ है। लोकसभा में मंगलवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामे के चलते कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल लोकसभा में अपनी बात रख सकें, इसके लिए मंगलवार का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है और जानबूझकर संसद नहीं चलने दे रही है।

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने सोमवार को जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू भी की, लेकिन भाजपा सांसदों ने राहुल की माफी की मांग के साथ नारेबाजी और हंगामा तेज कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए अपने कक्ष में आने का प्रस्ताव दिया, लेकिन हंगामा नहीं थमा। इस पर पहले सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे और फिर मंगलवार तक स्थगित कर दी गई। उधर, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जरूर राहुल से माफी की सत्तापक्ष की मांग पर हंगामे के दौरान अदाणी प्रकरण की जेपीसी जांच की मांग करते हुए जवाबी हंगामा-नारेबाजी कर टक्कर देने की कोशिश की। सदन को स्थगित करना पड़ा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811