Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महाकुंभ तीर्थयात्रियों को भोजन और पानी का किया वितरण 

0 77

व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए रीवा बाईपास में हरिहरपुर में लगाये गये शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा तीर्थयात्रियों को भोजन एवं पानी का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों से संवाद करते हुए रीवा जिले एवं मध्यप्रदेश में की गयी समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

तीर्थयात्रियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर तीर्थयात्रियों के लिए जगह-जगह भोजन, पानी, चाय, बिस्किट, फल एवं दूध का वितरण किया जा रहा है जिससे हम लोगों को कहीं भी कोई परेशानी नहीं हो रही है। रीवा जिले में भी आपके मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं जिससे बड़ी संख्या में यात्रीगण विभिन्न सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने शिविर स्थल में लगाये गये चिकित्सा कैंप का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से विन्ध्य में तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन, पानी की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही चिकित्सा व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी की गयी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811