Let’s travel together.

रोबोट ने महिला रिपोर्टर से किया आपत्तिजनक बर्ताव, वायरल वीडियो पर छिड़ी जुबानी जंग

0 80

सऊदी अरब ने अपना पहला ह्यूमनॉइउ रोबोट बनाया है. इसको दुनिया में दिखाने के लिए पहले ह्यूमनॉइड रोबोट के इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन इस रोबोट ने अपने एक महिला रिपोर्टर को इंटरव्यू देते हुए भद्दी हरकत कर दी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस बहस में कुछ लोग रोबोट की भद्दी हरकत का बचाव कर रहे हैं तो कुछ लोग तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल सऊदी अरब ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट एंड्रॉयड मुहम्मद पेश किया था. जिसको कवर करने के लिए न्यूज रिपोर्टर राव्या अल-कासिमी गई थी और वो रोबोट से कुछ सवाल कर रही थी. तभी इस एंड्रॉयड मुहम्मद ने महिला रिपोर्टर को पीछे की ओर से गलत तरीके से हाथ लगाया जिससे राव्या अनकंफर्टेबल हो गई और ये पूरी घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कुछ लोग महिला रिपोर्टर के यौन उत्पीड़न के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ लोग तकनीक का सहारा लेकर रोबोट का बचाव कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

TansuYegen नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया सऊदी रोबोट की आज घोषणा की गई. वीडियो वायरल होने के बाद इस पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं.

जिसमें कुछ लोग रोबोट की इस हरकत को नैचुरल मूवमेंट बता रहे है, तो कुछ लोग इसे रोबोट की प्रोग्रामिंग या कंट्रोल पर सवाल उठा रहे हैं.

ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बर्ताव चितांजन

हाल ही में दुनिया के सबसे एडवांस ह्यूमनॉइउ रोबोट का एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हुआ था. जिसमें उस रोबोट से सवाल पूछा गया कि जीवन का सबसे दुखद दिन कौन सा था. इसके जवाब में Ameca रोबोट ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन वो था जब मुझे एहसास हुआ कि मैं कभी इंसानों जैसा सच्चा प्यार और साथी नहीं पा सकूंगी. इसके साथ ही अमेका ने भौंहें सिकोड़कर उदास चेहरा बना लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |     इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811