Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:: गैरतगंज तथा उदयपुरा जनपद में 67 जोड़ों ने थामे एक दूजे के हाथ

0 304

शिवलाल यादव रायसेन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गैरतगंज विकासखंड के ग्राम सोडरपुर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें 16 जोड़ों के विवाह हिन्दू रीति रिवाजों के साथ कराए गए।। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर–वधु को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगरीय निकाय अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जनपद पंचायत उदयपुरा की ग्राम पंचायत इछावर में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। दोनों विवाह कार्यक्रमों में योजना के तहत सभी कन्याओं को ₹49000–₹49000 रु की राशि का चेक भेंट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811