Let’s travel together.

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

0 71

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बारिश शुरू होते ही सड़क हादसों में बेजुबान मवेशियों की मौत का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 10 से अधिक गायों और अन्य मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाईवे पर पशुओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एयर फोर्स कैंप बालमपुर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बालमपुर चौराहे पर इससे पहले भी दो मवेशियों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिन पहले दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच गायों को कुचल दिया था, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

चार गौशालाएं, फिर भी हाईवे पर घूम रहे मवेशी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि दीवानगंज क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में चार गौशालाओं का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद मवेशी खुलेआम हाईवे पर घूम रहे हैं।

भारतीपुर गौशाला संचालित हो रही हैसेमरा गौशाला बनकर तैयार है।गीदगढ़ गौशाला बिजली और पानी के अभाव में अधूरी पड़ी है।बालमपुर गौशाला का निर्माण अभी जारी है।इसके बावजूद पशुओं को गौशालाओं तक नहीं पहुंचाया जा रहा, जिसके कारण वे हाईवे पर दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों को तत्काल गौशालाओं में पहुंचाया जाए, अधूरी गौशालाओं का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा हाईवे पर रात्रि गश्त और चेतावनी संकेत बढ़ाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बेजुबान पशुओं की मौत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और कभी भी बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811