Let’s travel together.

नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत

0 29

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

धरसीवां क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ माह पूर्व एक नाबालिग बच्ची लापता हुई पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया दूसरे दिन वह घर वापस आई इसके बाद उस नाबालिग के मजिस्ट्रेड के समक्ष 164 में बयान दर्ज हुए लेकिन डेढ़ माह बाद भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी ने ग्रामीण एसपी कार्यालय जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया ओर चौकी प्रभारी पर डराने धमकाने व रिपोर्ट दर्ज न करने के गंभीर आरोप लगाये इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे भी मौजूद रहे।

एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें जांच एवं विधि सम्मत कार्यवाही का भरोसा दिलाया अब इस मामले में कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतर आई है जिससे इस मामले में सियासत गर्मा गई है.मंगलवार को धरसीवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सीएसपी लंबोदर पटेल को ज्ञापन सौंपा ओर पुलिस को बारह घंटे का अल्टीमेटम दिया.

पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा पीसीसी पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ऊधोराम वर्मा दुर्गेश वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस को दो टूक शब्दों में कहा कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करें सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को तत्काल निलंबित करें अन्यथा कांग्रेस प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी.

कुल मिलाकर भाजपा नेताओं द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को कांग्रेस ने अब बड़ा मुद्दा बना लिया है.हालांकि इस मामले में एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ओर सीएसपी माना लंबोदर पटेल का कहना है कि पुलिस ने विधि सम्मत कार्यवाही की है.बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई थी ओर उसके आने के बाद मजिस्ट्रेड के समक्ष 164 में उसके बयान दर्ज हुए हैं.अब जो सामूहिक दुष्कर्म की बात कही जा रही है उसमें भी विधि सम्मत जांच कर कार्यवाही होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811