सागर।संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज 26 अक्टूबर को तीनबत्ती पर सकल दिगंबर जैन समाज सागर और श्री विद्या समय अवतरण महोत्सव समिति द्वारा आचार्य श्री के जीवन चरित्र, कृतित्व, व्यक्तित्व पर नाटिका का मंचन और भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि श्री विद्या समय अवतरण समिति द्वारा भव्य महाआरती यात्रा, नाटिका मंचन एवं भजन संध्या का आयोजन म्युनिसिपल स्कूल के सामने, तीन बत्ती पर किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य पूज्य आचार्यों के त्याग, तपस्या, संयम और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। शाम 6:30 बजे बाहुबली कॉलोनी, कटरा एवं रामपुरा आदि क्षेत्रों से भव्य महाआरती यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा 7:30 बजे कार्यक्रम में स्थल पहुंचेगी।
रात्रि 8:30 बजे से आचार्य विद्यासागर महाराज की संयम यात्रा एवं उनके आध्यात्मिक जीवन से जुड़े आदर्शों को नाटिका के माध्यम से त्याग, तपस्या, आत्मसंयम और धर्ममय जीवन का संदेश दिया जाएगा।
रात्रि 9:30 बजे से 10:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। अहिंसा जैन द्वारा ‘एक संत अरिहंत सा’ की भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।
श्री विद्या समय अवतरण आयोजन समिति में प्रमुख रूप से अमित मेरठ नेहानगर,महेश जैन संतोष बिलहरा, मनीष पवन जैन अनंतपुरा,नेवी जैन भाजपा नेता, दीपक शैलेंद्र जैन शालू, अजित आनंद स्टील, इंजी.भीष्म जैन,देवेंद्र जैना स्टील,सुरेंद्र मालथौन,कपिल राजेंद्र केसली,राजेश जैन रोड लाइंस, राजा भैया ऋतुराज जैन,अनिल नैनधरा, कमल जैन कंदवा, मनीष सटटू कर्रापुर, रवि प्रकाश पारस, मुकेश जैन ढाना, मुकेश मिनरल, CA सुदीप जैन, अनिल प्रदीप पड़ा, CA डॉ प्रियेश जैन,भोलू कम्फर्ट,संजय पायल, नीरज जैन सीहोरा, लकी संतोष कैटर्स, मयंक मनीष नायक किराना हैं।आयोजकों ने सकल दिगंबर जैन समाज सहित सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा पूज्य आचार्यों के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।