Let’s travel together.

सोशल मीडिया पर समाज के विरूद टिप्पणी को लेकर ग्रामीणो ने पुलिस मे दिया आवेदन

0 312

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कार्रवाही की मांग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी के ग्रामीण ने दीवानगंज चौकी पर पहुंचकर आवेदन दिया और कहा कि सोशल मीडिया पर मीणा समाज, साहू समाज, ठाकुर समाज और अन्य समाज के प्रति किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से नाराज सभी समाज के लोग मंगलवार शाम को दीवानगंज चौकी पर पहुंचकर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के प्रति कठोर कार्रवाई करने का आवेदन दिया

अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार
चार-पांच दिनों से सोशल मीडिया पर साहू, ठाकुर, मीना और अन्य समाज के प्रति अवध टिप्पणी का मैसेज वायरल हो रहा है जिससे इन समाज के लोगों में गुस्सा है हम सभी लोग चौकी पर आवेदन देने आए हैं चौकी प्रभारी ने आवेदन ले लिया है और कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी हम चाहते हैं कि जिसने भी यह अनुचित टिप्पणी की है उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई गई

इनका कहना हे-

अभी चुनाव का माहौल चल रहा है आचार संहिता लागू हो गई है इसके बावजूद भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर कई समाजो के प्रति अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो रहा है हम सभी लोग चौकी पर आकर आवेदन दिया है ताकि समय रहते अज्ञात व्यक्ति के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई गई

हरिओम साहू ग्रामीण

-मंगलवार शाम को कई ग्रामीण चौकी पर आए थे उन्होंने आवेदन दिया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कई समाजों के प्रति अभद्र टिप्पणी कि हैं उनका आवेदन ले लिया गया है जांच कर रहे हैं जिसने भी अभद्र टिप्पणी की है उस पर कार्रवाई की जाएगी ।

दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811