Let’s travel together.

मीणा समाज के कार्यक्रम में समाज में हो रही कुरीतियों बुराइयों पर अपना-अपना मत किया प्रस्तुत

0 497

-सलामतपुर में मीणा समाज संगठन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
-कार्यक्रम में भोपाल, विदिशा, रायसेन क्षेत्र के लगभग 300 लोग थे मौजूद

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

रविवार को होटल संघमित्रा सलामतपुर में मीणा समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें भोपाल, रायसेन, विदिशा, सलामतपुर, रातातलाई, बढ़नपुर, खोहा, दीवानगंज, अम्बाड़ी, सांची क्षेत्र के लगभग तीन सौ लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को अपना परिचय देते हुए समाज में हो रही कुरीतियों बुराइयों पर अपना-अपना मत प्रस्तुत किया। और समाज में एकता और समाज को शिक्षित करने का विचार विमर्श किया गया।

सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र के मीणा समाज के लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। गौरतलब है कि मीणा समाज द्वारा क्षेत्र में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके समाज व अन्य लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। वहीं समाज के जागरूक लोग हमेशा की प्रतिभाओं को सम्मान देकर प्रोत्साहित करते रहते हैं।मीणा समाज ने लॉकडाउन के दौरान भी अपने घर वापस जा रहे मज़दूर, गरीब व असहाय लोग जो भोजन के लिये परेशान हो रहे थे। उनकी परेशानी को देखते हुए भोपाल-विदिशा हाइवे पर प्रतिदिन खाने का वितरण किया था। इस दौरान पैदल यात्रियों और वाहन में जाते हुए समस्त राहगीरों के लियें निशुल्क पूरी सब्जी की भोजन व्यवस्था प्रारंभ की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811