Let’s travel together.

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के उद्घोष से गूंजा रायसेन,कलेक्टर श्री दुबे के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

0 212

 

रायसेन।हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायसेन नगर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट कार्यालयसे प्रारंभ हुई।

जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, डीएफओ रायसेन श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री अमृता गर्ग, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी तथा अधिवक्ता शामिल हुए। यात्रा में सभी अधिकारी, कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए सागर तिराहे पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811