Let’s travel together.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार

0 275

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सीएसपी माना लंबोदर पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिलतरा पुलिस ने मोटरसाइकिल रोककर अवैध शराब सहित दो शराब कोचियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री की तैयारी करते दो आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके पास से 17.280 लीटर देशी प्लेन शराब, दोपहिया वाहन एवं नगदी जब्त किया गया

पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 CR 1487 से अवैध देशी शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए सिलतरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना सिलतरा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र मौर्य, पिता स्व. सरल मौर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मोतीपुर भुवाल, पोस्ट घाटी, थाना भटनी, जिला देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 15, पारधी पारा, ग्राम कूरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर तथा राकेश पारधी, पिता स्व. विजय राम पारधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, पारधी पारा, ग्राम कूरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 96 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 17.280 लीटर), घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन CG 04 CR 1487 विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों द्वारा शराब परिवहन एवं विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।जब्त शराब का नमूना परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा आरक्षक प्रेमप्रकाश चनाप सहित थाना सिलतरा का स्टाफ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811