रायसेन । कांग्रेस पार्टी द्वारा दतिया के उप चुनाव में मिली जीत को लेकर जश्न मनाया गया तो वहीं कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई थी।

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जहां कांग्रेसियों द्वारा पूरे प्रदेश में जीत का जश्न मनाया जा रहा है,तो वहीं रायसेन भी इससे अछूता नहीं है,रायसेन में भी कांग्रेसियों ने सागर भोपाल तिराहे से लेकर स्थानीय महामाया चौक गांधी प्रतिमा तक जुलूस निकाला एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे चलाकर और ढोल गाजे बाजे के साथ इस जीत की बधाइयां दी।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि दतिया की जनता ने इस हिटलर शाही सरकार को उखाड़ फेंकने की जो शुरुआत की है उसको मध्य प्रदेश की जनता अंजाम तक पहुंचाएगी और आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।दतिया की जनता जनार्दन को बारंबार प्रणाम है।

पार्षद और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने दतिया के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और जहां पूरी मध्यप्रदेश सरकार इस चुनाव को भाजपा के पक्ष में मोड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन दतिया के मतदाताओं ने यह बता दिया की जनता कांग्रेस के साथ है और एक बार फिर प्रचंड बहुमत से लगातार दूसरी बार कांग्रेस को इस सीट से जिताया है,और हम सभी इस जनता जनार्दन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते है।