Let’s travel together.

स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग

0 113

– वार्ड 12 के रहवासियों ने विद्युत कंपनी को सौंपा ज्ञापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 गैरतपुर स्थित माता मोहल्ला के रहवासियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने एवं बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल 2 हजार से 4 हजार रुपये तक आने लगे हैं। उनका कहना है कि अधिकांश परिवार मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, ऐसे में इतने अधिक बिजली बिलों का भुगतान करना उनके लिए कठिन हो गया है। वहीं कुछ घरों में अभी भी 100 से 500 रुपये तक के सामान्य बिल आ रहे हैं, जिससे लोगों में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह बना हुआ है।

रहवासियों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों एवं कनेक्शनों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो स्मार्ट मीटर हटाकर नए मीटर लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। ज्ञापन के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के माता मोहल्ला के अनेक रहवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811