विनोद साहू बाड़ी रायसेन
क्षेत्र में चल रहे खाद संकट को लेकर यूथ कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है।प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अभिषेक परमार द्वारा किसानों को खाद वितरित में महज दो बोरी खाद यूरिया के वितरण को ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है उसके बावजूद भी लंबी लंबी लाइनें लगी हैं । समय पर क्षेत्र में DAP और यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हैं।इसी परेशानी को उजागर करते हुए अभिषेक परमार द्वारा किसानों को मात्र 2 बोरी यूरिया और 2 बोरी DAP देने पर विरोध किया ।

खास बात यह है कि चाहे किसान 50 एकड़ वाला हो, 25 एकड़ वाला हो या 20 एकड़ वाला, सभी को एक समान 2-2 बोरी ही दी जा रही है, ताकि शासन-प्रशासन को यह बताया जा सके कि सरकारी व्यवस्था में किसान को कितनी कम खाद मिल रही है।
किसानों ने भी बताया कि वेयरहाउस पर खाद के लिए घंटों लाइन लगना पड़ रहा है, फिर भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है।इस मौके पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।