Let’s travel together.

बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे

0 123

बिहार के भोजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बोरिंग के समीप आरा-छपरा फोरलेन पर बाइक सवार जीजा-साले समेत चार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चारों लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ है. दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मृतकों में पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के पूर्वी सुअर मरवा गांव निवासी विजय महतो के 21 वर्षीय पुत्र देवचंद महतो एवं कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया कला गांव निवासी छोटाई बिन के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार हैं. जबकि जख्मियों में पचरुखियां कला गांव निवासी स्व सकल दीप महतो के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और पटना जिला के हाजीपुर गांव निवासी मोतीलाल महतो के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार शामिल हैं.

शादी में शामिल होने जा रहे थे जीजा-साले

इधर, मृतक युवक रवि के परिजन उपेंद्र ने बताया कि पचरुखिया कला गांव निवासी साहानंद की बेटी का तिलक बड़हरा थाना क्षेत्र के चितनी के बाग गया हुआ था. इसी तिलक समारोह में जाने के लिए देवचंद महतो अपने ससुराल पचरुखिया कला आया हुआ था. शुक्रवार की देर शाम एक बाइक पर देवचंद महतो, रवि कुमार, विकास कुमार और बबलू कुमार सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी बीच, दौलतपुर बोरिंग एवं हरंगी टोला के समीप किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया.

इस हादसे में देवचंद महतो और रवि कुमार की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं. ग्रामीणों ने हादसे की सूचना घरवालों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी कोईलवर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811