Let’s travel together.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स

0 138

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में नब्बे पुलिस जवानों ने की किरायेदारों की जांच

अप्रवासी भारतीयों पर विशेष नजर

  सुरेंद्र जैन धरसीवां

सुबह सुबह जब सूर्योदय भी नहीं हुआ था कि अचानक औद्योगिक क्षेत्र सांकरा सिलतरा के जेके वीडियो हाल में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई ओर आने जाने वाले सभी रास्तों पर तैनात हो गई फिर शुरू हुआ पुलिस का अप्रवासी भारतीयों ओर आराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लेकर विशेष जांच अभियान ओर यह पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा की मौजूदगी में चला।

रायपुर ग्रामीण में एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है और जेके वीडियो हाल में मकानों में सैंकड़ो किरायेदारों की लिए किराए के रूम बने हैं जिनमें बिहार झारखंड यूपी सहित अन्य राज्यों से आये लोग किराए से रहकर उद्योगों में काम करते हैं लेकिन कभी किसी मकान मालिक ने या उधोग ने उनकी सचित्र जानकारी पुलिस को नहीं दी समय समय पर पुलिस की हिदायत के बाबजूद मकान मालिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिए लेकिन बीते दिनों जब एक फैक्ट्री में नाम बदलकर काम करने वाला झारखंड का पच्चीस हजार का इनामी अपराधी पकड़ाया तो पुलिस इस मामले में सख्त हुई ओर अप्रवासी भारतीयों एवं पड़ोसी राज्यों से आये लोगों की जांच में तेजी की

एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में सोमवार सुबह करीब छह बजे से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मार्गद्रेन में अभियान शुरू हुआ जिसमें अवैध प्रवासी एवं किरायेदार सत्यापन अभियान अंतर्गत 600 से अधिक किरायेदारों की जांच की गई

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी एसटीएफ श्री अभिषेक झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष सत्यापन एवं जनसुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध प्रवासी एवं अन्य राज्यों से आकर निवास एवं कार्य कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों एवं किरायेदारों के पहचान दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी संकलित की गई।

विशेष अभियान के अंतर्गत सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही मकान मालिकों एवं प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास उपलब्ध न कराएं तथा बाहरी व्यक्तियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं।

छह संदिग्धों से पूंछताछ

जांच के दौरान 06 संदेही व्यक्तियों की विशेष तस्दीक की गई, जिनके संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। आवश्यक जानकारी एकत्र कर वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप जांच जारी है।

टोल फ्री नंबर पर दें सूचना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा , अपराधो की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासी और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 में तत्काल देवे जिसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने यहां निवासरत किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अवैध प्रवासी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811