Let’s travel together.

शिवपुरी सहकारी बैंक में किसानों के करोड़ों रुपये फंसे वर्षों से आंदोलनों के बाद भी शासन प्रशासन मौन सरकार की संवेदनहीनता शर्मनाक-अजय सिंह

0 110

 भोपाल।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की खराब माली हालत और वर्षों से अपनी ही जमा पूंजी वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहे हजारों किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की दुर्दशा पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि सरकार की नाक के नीचे शिवपुरी जिले के नागरिकों की गाढ़ी कमाई बैंक में फंसी हुई है और कई आंदोलनों के बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही राज्य सरकार इस पर कोई ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को आंदोलनों को दबाने के बजाय पीड़ित नागरिकों के साथ बैठकर उनकी समस्या का समाधान निकालना चाहिए|

अजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र का सीधे तौर पर जिक्र करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के इतने कद्दावर नेता करते हैं, वहां का किसान, छोटा व्यापारी और मजदूर आज एक-एक पैसे के लिए मोहताज है। लोग अपनी बेटियों की शादी, इलाज और खेती-किसानी के लिए अपनी ही फिक्स्ड डिपॉजिट और बचत खाते का पैसा निकालने के लिए वर्षों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। क्या यही भाजपा का सुशासन है?”

उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिला सहकारी बैंक की यह बदहाली किसी प्रशासनिक विफलता से कम नहीं है। यदि बैंक में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं, तो उसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों और संचालक मंडल पर अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सरकार ने अब तक इस बैंक को पुनर्जीवित करने या जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

अजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर शिवपुरी जिला सहकारी बैंक के लिए एक विशेष बेलआउट पैकेज जारी करे ताकि गरीब जमाकर्ताओं को उनकी राशि का तत्काल भुगतान हो सके। बैंक की माली हालत खराब करने वाले दोषियों और भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्तियां कुर्क कर जनता का पैसा वसूल किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811