Let’s travel together.

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने सिलवानी के सभी खंड प्रखंड की बैठक ली

0 109

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सरस्वती नगर में हित चिंतक अभियान को लेकर केंद्रीय सह मंत्री श्री राजेश जी तिवारी ने सभी खंड प्रखंड की बैठक ली एवं विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत के हित चिंतक अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन के बारे में जानकारी ली। जैसा कि विश्व हिंदू परिषद का विशेष अभियान हित चिंतक अभियान 6 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जारी रहेगा। जिसमें सभी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की बात को रखते हुए संपर्क करना है। संगठन का विशेष हिंदू समाज की सेवा करने में संस्कारों को विकसित करने साथ-साथ सेवा कार्य की प्रेरणा में सहभागी बनना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में अथक प्रयासों के साथ अपार सफलता को प्राप्त करना, साथ ही विश्व हिंदू परिषद अपने मूल मूल्यों विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए गौ रक्षा हिंदू मठ मंदिर ईसाई चर्च द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण इस्लामी आतंकवाद रोहिंग्या घुसपैठ लव जिहाद जैसों के ऊपर सतत कार्य करते हुए हिंदू समाज की अदम्य शक्ति को जागृत एवं संगठित करने की ओर अग्रसर रहता है।

इन सभी चर्चाओं को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री राजेश जी तिवारी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक जस्सी जी अटवाल, विभाग सह मंत्री दौलत जी, विभाग संयोजक एवं जिला मंत्री मोनू जी ,मठ मंदिर प्रमुख महेश जी नामदेव ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष पाण्डेय , गजेन्द गुप्ता बैठक में उपस्थित रहे ।जहां पर विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई एवं सभी संगठन मंडल के कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर उन्हें आगे अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही उन्होंने आज हित चिंतक अभियान के तहत रसीद काटकर योगदान देने वालों को धन्यवाद भी प्रेरित किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राहुल नामदेव , अनुराग राय ,मुकेश साहू ,सुनील नामदेव , भूपेंद्र विश्वकर्मा,नीलेश यादव मोहन मालवीय,सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811