Let’s travel together.

ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में बिजली कटौती से हाहाकार, लोग बोले- समय रहते क्यों नहीं किया मेंटेनेंस

0 34

– हर महीने मेंटेनेंस का बहाना: भीषण गर्मी में 5 घंटे बिजली गुल, शिवपुरी में जनता ने उठाए सवाल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में भीषण गर्मी में बिजली कंपनी की मनमानी से लोग परेशान हैं। मेंटेनेंस के नाम पर शहर में रोज 4 से 5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इस समय अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बिजली गुल होना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस दौर में इस तरह की मनमानी कटौती गलत है। अगर मेंटेनेंस करना था तो समय रहते पहले क्यों नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है। इससे आम जनता, बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं। बुधवार को शिवपुरी शहर के गौतम विहार, सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी, न्यू शिव कॉलोनी, नक्षत्र कॉलोनी, शक्तिपुरम कॉलोनी के आसपास के इलाकों में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की गई है और इस इलाके में सुबह 7:00 बजे से बिजली गायब है।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रभारी जिले शिवपुरी में ही विद्युत मंडल की मनमानी चल रही है। मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रभारी मंत्री से मामले में दखल देकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिना सूचना लंबी कटौती अमानवीय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुरूद सिलयारी में आयोजित सुशासन तिहार में उमड़ा जन सैलाब     |     उंडेली मार्ग को क्रांस करके गुजरने वाले स्थान पर दसाई की जनता ने रेलवे स्टेशन की मांग     |      पांच हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज के रेंज ऑफिसर अरविंद अहिरवार रंगे हाथों गिरफ्तार     |     भारतीय किसान संघ ने उठाई किसानों की ज्वलंत समस्याएँ, गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ाने की मांग     |     महिला बाल विकास के तत्वावधान में ढकना चपना मे आयोजित हुआ कुपोषण मुक्ति अभियान     |     ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रायसेन जिले के मेडिकल स्टोर रहें बंद     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में बिजली कटौती से हाहाकार, लोग बोले- समय रहते क्यों नहीं किया मेंटेनेंस     |      3 साल का बाद लौटी पत्नी,आपसी विवाद में फायरिंग, देसी कट्टे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में     |     मप्र सरकार का बड़ा फैसला तबादला नीति 2026 को मंजूरी     |     सड़क हादसे में 4 घायल ,गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811