Let’s travel together.

परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची इछावर के एक दर्जन गांवों में

0 110

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल सहित कांग्रेसजनों का ग्रामीणों ने किया स्वागत

अनुराग शर्मा सीहोर

क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्य नहीं होने से इछावर में आक्रोश की लहर है, ग्रामीणों को फसल बीमा, गरीबों को पेंशन और आवास सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। उक्त बाद क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के तत्वाधान में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान कही। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में इस कांग्रेस की मजबूत सरकार बन रही है और क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।


मंगलवार को परिवर्तन संकल्प यात्रा दोपहर बारह बजे इछावर विधानसभा क्षेत्र के सेवनिया से आरंभ हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री पटेल सहित अन्य कांग्रेसजनों ने यात्रा के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश की आरती की और क्षेत्रवासियों की तरक्की और समृद्धि की कामना भी की। यात्रा सेवनिया से होते हुए मिनीखेड़ी, नयापुरा, बकतल, मूंडलाकला, कराडिया भील,

कपूरी, लोंदिया, देवली, धनखेड़ी और चांदबड़ आदि पहुंची। इस मौके पर यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, मनोज पटेल, महेश पटेल कपिल गौर , जफरलाला, राजेन्द्र, मुकेश, राहुल मालवीय, प्रेम सिंह मालवीय और महेश सरपंच आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811