Let’s travel together.

शिवपुरी में लगा रोजगार मेला, 340 युवाओं ने की भागीदारी

0 109

 

– 164 युवाओं को कंपनियों के द्वारा किया गया रोजगार का ऑफर

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी 

शिवपुरी में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा शुक्रवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने किया। इस मौके पर यहां चार कंपनियों ने शिरकत की और 340 युवाओं ने अपना रोजगार पंजीयन कराया। जिसमें से 164 युवाओं को रोजगार मेले में आई कंपनियों के द्वारा जॉब ऑफर की गई।
इस रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि युवाओं को इस तरह के रोजगार मेले का लाभ उठाना चाहिए। यहां कंपनियां जॉब ऑफर कर रही है इसका लाभ लें और कंपनियों में काम करें। इससे उनका एक्सपीरियंस बढ़ेगा और इस एक्सपीरियंस का उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा। इस मौके पर मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने कहा कि इस रोजगार मेले में भाग ले रही कंपनियों में मारुति सुजुकी लिमिटेड गुड़गांव में तो 1000 युवाओं की आवश्यकता है इसलिए यहां पर युवा भागीदारी करें। इस मौके पर इस मेले में मारुति सुजुकी लिमिटेड गुड़गांव, रोमन टेक्नोलॉजी कंपनी ग्वालियर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, शिवपुरी की स्थानीय फैशन डिजाइन कंपनी ने भी भागीदारी की और युवाओं को जॉब ऑफर किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811