शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
बीती शनिवार की शाम शराब के नशे में चूर एक सवार सागर -भोपाल मेन रोड़ पर बने डिवाइडर से टकराकर गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सलैया निवासी देवेंद्र लोधी पिता बाबूलाल लोधी 40 वर्ष जोकि शराब के नशे में चूर था। अपनी बाइक से आ रहा था कि भोपाल रोड़ पर तहसील कार्यालय के ठीक सामने बने सड़क के डिवाइडर से टकरा गया।
सिर , पांव में आई चोटों के कारण गंभीर रूप से घायल हुए देवेंद्र लोधी को सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक होने से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।