Let’s travel together.

व्यवस्था नाकाम गंदगी से रहवासी परेशान हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत भी बेनतीजा साबित

0 85

देवेंद्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल के वार्ड क्रमांक 2 मथाई नगर स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों की सफाई की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा दरअसल वहाँ की एक प्राइवेट सोसाइटी की एक बिल्डिंग से लगातार सीवेज का पानी निकल कर वहीं पर खुले स्थान रास्ते पर जमा हो रहा है जिससे वहाँ पर फैले गंदे पानी व दुर्गन्ध की वजह से वहाँ पर रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है तथा गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

वहाँ रहने वाले समस्या ग्रस्त लोगों ने काम्पलेक्स के मालिक से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन वहाँ के मेनेजमेंट ने समस्या को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई इसके बाद वहाँ रह रहे लोगों ने नगर निगम व सी एम हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज करवाई लेकिन सी एम हेल्पलाइन से जवाब आया कि ये सोसाइटी निजी हाथों में है । अतः इस समस्या का समाधान भी वही करेंगे कुल मिलाकर तीन महीने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके बाद वहाँ के लोगों का विचार है कि उनकी इस समस्या का उपयुक्त समाधान नहीं होता है तो वे जिला कलेक्टर को इसकी शिकायत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811