Let’s travel together.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन

0 65

– किशोरियों के संस्कार निर्माण पर सेवा भारती की वर्चुअल बैठक, आभा पाण्डेय ने दिया मार्गदर्शन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेवा भारती मध्य भारत प्रांत, शिवपुरी विभाग द्वारा किशोरी विकास विषय पर आभासी बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में विभाग की दायित्ववान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मध्य भारत प्रांत की किशोरी विकास प्रमुख श्रीमती आभा पाण्डेय ने किशोरी विकास आयाम के उद्देश्य, कार्य योजना तथा नियमित केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में किशोरियों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण के लिए नियमित गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने किया। उन्होंने विभाग में किशोरी विकास कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बैठक में कुल 12 महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए आगामी समय में नियमित किशोरी विकास केंद्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811