Let’s travel together.

शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल

0 63

– आंधी इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए

– भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम से शहरवासी चकित

-लोगों का कहना है कि मई की शुरुआत में ऐसा मौसम कम ही देखने को मिलता है

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शनिवार को तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और तेज आंधी और धूल भरी हवाओं के साथ कई इलाकों में पेड़ धराशाई हो गए। शहर के पोालेग्राउंड की दीवार गिरने से इसके पास छोटी दुकान लगाने वाले पांच लोग घायल हो गए। इसके अलावा जिन स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ धाराशायी हुए इसकी चपेट में आने से भी तीन अन्य लोग घायल हो गए। शहर के माधव चौक चौराहे के पास मस्जिद के बाहर एक पेड़ गिरने से इसकी चपेट में यहां पर चार दो पहिया वाहन भी आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंधी इतनी तेज थी कि कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर आए-

शहर में अचानक दोपहर में मौसम बदला। इसके बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। आंधी इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। माधव चौक चौराहे पर वी-मार्ट के पास मस्जिद के बाहर खड़ा नीम का एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसकी चपेट में कई दो पहिया वाहन आ गए। एक व्यक्ति इस घटना में घायल हुआ है। इंडस्ट्रीज एरिया गुना नाका पर एक कार के ऊपर पेड़ गिर गया। शहर की मुख्य रोड पर पेड़ गिरने से गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसके अलावा महल कॉलोनी में भी सड़क किनारे लगा एक पेड़ तेज हवा में गिर गया। इसके अलावा शहर के अन्य एक दर्जन से अधिक स्थानों कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं।

यातायात बाधित, कुछ इलाकों में बिजली गुल –

नगर पालिका का अमला देर शाम तक पेड़ हटाने में जुटा रहा। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। तेज आंधी के करीब 20 मिनट बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पहले कई दिनों से 42 डिग्री के आसपास चल रहे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम से शहरवासी चकित रह गए। लोगों का कहना है कि मई की शुरुआत में ऐसा मौसम कम ही देखने को मिलता है।

घायल लोगों को पहुंचाया गया चिकित्सालय–

तेज आंधी तूफान के कारण शहर में कई जगह अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीम आनंद राजावत मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ो को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। दीवार गिरने के कारण जो पांच लोग घायल हुए उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तुरंत एडीएम दिनेश शुक्ला और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों के तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811