Let’s travel together.

संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, रायसेन जिले को 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

0 113

रायसेन। जिले में सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ने भाजपा के सदस्यता अभियान को एक नई दिशा दी। इस बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, और भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

कांतिदेव सिंह ने अपने संबोधन में रायसेन जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की, जिन्होंने सदस्यता अभियान के पहले चरण में 2 लाख 27 हजार नए सदस्यों को जोड़कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में जिले का नाम दर्ज कराया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल को दिया, जिन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया।


श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में रायसेन जिले का लक्ष्य 4 लाख नए सदस्यों का है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ और शक्ति केंद्रों पर विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें, विशेषकर उन बूथों पर जो पहले चरण में कमजोर रहे थे।
सुधीर अग्रवाल ने मंडल स्तर पर गहन समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और उन्हें दूसरे चरण में अधिक सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का यह अवसर केवल छह वर्षों में एक बार आता है, इसलिए इसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पूरा करना होगा।
भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी पूरी लगन से काम करें और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
बैठक का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय ने किया।
इस बैठक में जिला महामंत्री राजेश पंथी, धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, धमेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष औमप्रकाश मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र नागर, अजय सिंह जाट, दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटैल, ब्रजेश चतुर्वेदी, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, और मीडिया प्रभारी सी.एल. गौर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष-महामंत्री उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811