– 120 में से मात्र 28 कर्मचारियों के वेतन का समाधान, शेष का भविष्य अधर में
विदिशा । 6 अप्रैल से वेतन के लिए शुरू हुई हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। शासन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार 2000 से पूर्व नियुक्त मात्र 28 कर्मचारियों को उनके संपूर्ण वेतन का लाभ दिए जाने का निर्णय हुआ है परंतु शेष बचे सभी कर्मचारियों के वेतन भत्तों के भुगतान के स्थाई समाधान की बात नहीं की गई है जिससे उनका भविष्य अंधकार में है। शासन द्वारा आदेश पारित कर 2000 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए की प्रतिपूर्ति फीस के माध्यम से किया जाए यह कहा गया है। कर्मचारियों को कहना है विद्यार्थियों से प्राप्त फीस से 2000 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जाना संभव नहीं है। शासन से प्राप्त अनुदान अत्यंत आवश्यक है इसके अभाव में संस्थान का संचालन कठिन प्रतीत होता है कर्मचारियों ने सरकार से गुहार की है कि पूर्व में स्वीकृत अनुदान को जारी रखा जाए जिससे छात्रों एवं कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।