–रमपुरा केसरी खरबई में की थी एक करोड़ 64 लाख रुपए की हेराफेरी,अफसरों पर राजनैतिक दबाव काम नहीं आया
शिवलाल यादव
रायसेन।रायसेन के सांची ब्लॉक के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति खरबई में हुए एक करीब डेढ़ लाख रुपयों के महाघोटाले की जांच के बाद डीआर ने सोसाइटी समिति अध्यक्ष खरबई और सोसाइटी प्रबंधक की करीब 7 हेक्टेयर जमीन की कुर्की के लिए कोर्ट के अधीन किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन बैंक शाखा अधीनस्थ प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति मर्यादित रमपुरा केसरी खरबई में एक करोड़ 64 लाख रुपयों के गड़बड़झाले की जांच पड़ताल एक लंबे समय से चल रही थी।कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए उक्त दोनों ने सांची विस के एक कैबिनेट मंत्री के बंगले भोपाल और पार्टी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री के कानों में कानाफूसी करते कई बार नजर आए।तो कभी डीआर आफिस, को ऑपरेटिव बैंक रायसेन के सीईओ के चैंबर में बैठे नजर आए।
बताया जाता है कि अधिकारियों पर नेतागिरी का दबाव बिल्कुल काम नहीं आ सका।घोटाले कीजांच के बाद पुलिस एफआईआर पहले हो चुकी थी। इसके बाद सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष दीवान सिंह मीणा एवं प्रबंधक रामलाल मीणा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश सहकारिता उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा ने जारी किए हैं। धारा 68 के तहत अध्यक्ष और प्रबंधक की लगभग 7 हेक्टेयर जमीन को कोर्ट के माध्यम से अटैच किया है। जब तक मामला कोर्ट में चल रहा है, तब तक यह जमीन बेच नहीं सकते हैं।
हिनोतिया सोसाइटी प्रबंधक अभी फरार….
सांची विखं की हिनोतिया सोसाइटी के प्रबंधक मनोज दुबे द्वारा भी करोड़ों रुपए की खाद, खातों में हेराफेरी सोसाइटी के प्लॉट विक्रय में घोटाला उजागर हुआ था।डीआर और कॉपरेटिव बैंक के सीईओ की रिपोर्ट पर सोसाइटी प्रबंधक पर देवनगर थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।लेकिन दुबे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जनचर्चा का विषय बनीं हुई है।