Let’s travel together.

गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन

0 113

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से ग्राम सभाओं का आयोजन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
फोटो साथ है
गैरतगंज नगर में कॉलेज परिसर के पास से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, युवा एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह जुलूस अंबेडकर पार्क टेकापार पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत गढ़ी के कार्यालय में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों ने उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच भागचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिजवान खां, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, समाजसेवी मोहन जाटव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, मंजूर भाई, ऋषभ जैन, डाक्टर सुनील मालवीय, सचिव अभय सिंह गुर्जर, सह सचिव बृजमोहन जाटव, सैयद आफत अली, सैयद दाऊद अली पटेल, वृन्दावन सेन, प्रकाश जाटव, सीता चौरसिया, दीपा चौरसिया, नसरीन बी, अंजलि चौरसिया, विद्या देवी, बनदेवी, सरवन प्रजापति, छोटे लाल जाटव, बली राम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशामुक्त पंचायत बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार एवं समाज को भी इस बुराई से मुक्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
ग्राम सभा में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते जल संकट के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन परिवारों के पास नलकूपों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, वे जरूरतमंद पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों को पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति जरूरतमंदों को पानी देने से इनकार करता है, तो प्रशासन द्वारा ऐसे नलकूपों का अधिग्रहण किया जा सकता है।
गैरतगंज तहसील की अन्य ग्राम पंचायतों में भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों एवं ग्राम सभाओं का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और जागरूकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811