जिले के खरगोन, बरेली, भारकच्छ, बाड़ी मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पार्टी का इतिहास और विकास का पाठ
सी एल गौर रायसेन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 के अंतर्गत रायसेन जिले मे कार्यरत भाजपा मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग क
शानदार आयोजन जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के निर्देशन में संपन्न हो रहे हैं। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर रायसेन जिले के बाड़ी, बरेली, भारकच्छ, खरगोन, साचेत,आदि आधा दर्जन मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर प्रशिक्षण व कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तार से पार्टी के बारे में बताया, बरेली के समीपस्थ नया गांव रोड स्थित माधव रिशोर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

इस अवसर पर भाजपा कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास की बात की जाए तो निराली है एक समय था जब जनसंघ के कुल 3 सांसद होते थे और आज भारतीय जनता पार्टी के समय में एक चौथाई बहुमत से हमारी केंद्र में भाजपा की सरकार मोदी जी के नतृत्व में कार्य कर रही है ।

श्री शर्मा ने कहा कि 19 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना की गई थी और उस समय पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की बागडोर संभाली थी उसे समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए थे उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ में रहते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर गए थे उस समय वह वहां बलिदान हो गए थे इसके बाद जनसंघ की कमान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संभाली जिन्होंने अंतोदय कार्यक्रम लागू कयाज और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करते हुए आगे बढाने का कार्य किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ और आज भाजपा आपके सामने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर करोड़ो लोगों की सेवा कर रही है।

उन्होंने बताया कि सन 1947 में हमारा देश आजाद हुआ जिसके लिए हमारे देश के महान व्यक्तियों ने देश को आजाद करने में अपना बलिदान भी दे दिया साथियों हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताएं मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास और विकास विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जी जोशी ने प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में भाजपा की कार्य पद्धति विषय के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया, श्री जोशी ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सराहना की। जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीया ने भी बरेली प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष सरबजीत सिंह अटवाल , भाजपा नेता रंजीत गौर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित बाड़ी मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।