विदिशा। वेतन न मिलने के कारण एस.ए.टी.आई.कर्मचारियों का धरना लगातार नौवे दिन भी जारी रहा, आज कर्मचारियों से मिलने कांग्रेस कमेटी के सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

धरना स्थल पर सभी कर्मचारियों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा और श्री राम भक्त हनुमान से गुहार लगाई कि वे प्रबंधन एवं शासन को सद्बुद्धि दें कि 120 कर्मचारी एवं लगभग 850 विद्यार्थियों का भविष्य एवं जीवन अंधकार में होने से बचाए एवं उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर उनकी समस्या का निराकरण करें।

आज ही कर्मचारियों ने सर्व समिति से निर्णय लिया है कि अब इस हड़ताल में आगामी सोमवार से संस्था के बाहर जनता का समर्थन एवं सभी अन्य संगठनों के समर्थन से चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसकी सूचना प्रशासन एक-दो दिन में दे दी जाएगी।