शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
शनिवार की रात करीब 12 बजे नगर के भोपाल रोड स्थित शराब दुकान के पास एक शव मिलने से सनसनी फैल गई ।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को मर्चुरी रूम में रखवाया और मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव सहित सभी जगह सूचना पहुंचाई। रात में ही शिनाख्त हो जाने पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया ओर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भोपाल रोड़ स्थित शराब दुकान चकला नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को मर्चुरी रूम में लाकर रखवाया।
मृतक की पहचान अमित खरे पिता गोपाल प्रसाद खड़े 45 वर्ष निवासी ग्राम बसिया के रूप में हुई है। जिसकी मृत्यु अत्यधिक शराब पीने के बाद हृदय घात से होने की जानकारी मिली है।
आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।