– सुरक्षा की चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच हुई
परीक्षा
अनुराग शर्मा सीहोर
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा.2025 जिला मुख्यालय के 03 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होना थी।

यह परीक्षा के सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। परीक्षा में जिले के 1106 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए चॉक चौबंद व्यवस्था की गई।

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग के लिए निरीक्षण दल का गठित किए गए थे, जो सतत निगरानी बनाए हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई जो 12 बजे तक चली। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक आयोजित हुई।