Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज और कुलहड़िया पर हुई दुर्घटनाएं

0 96

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास दो कारों की आमने-सामने भिंडत हो गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही थी जबकि दूसरी कार भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही थी जैसे ही दीवानगंज के नजदीक पहुंचे तो ओवरटेक के करने के दौरान एक दूसरे से भिंड गई। हालांकि दोनों कर में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
वहीं दूसरी घटना दीवानगंज चौकी के पास स्थित कुलहड़िया गांव पर हुई। जहां पर सोनू राजपूत अपनी बाइक से भोपाल से विदिशा की तरफ जा रहा था जैसे ही कुलहड़िया गांव पहुंचा तो सामने से एक भैंस आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होते हुए रोड पर गिर गई। जिससे सोनू राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। राजगीर की मदद से घायल को सांची अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज जारी है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। 4 से 5 दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। अत्यधिक ट्रैफिक के चलते दुर्घटनाएं आए दिन हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811