Let’s travel together.

बेगमगंज में धूमधाम से निकली शिवबारात ,शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

0 115

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों को आकर्षक रंगबिरंगी रोशनी ओर फूलों की साजसज्जा से मंदिर समितियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा चाव से कल शनिवार से ही सजा दिया गया था।
आज प्रातःकाल से ही नगर के गांधी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध शिवालय मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक , पूजन -अर्चन ओर रुद्राभिषेक के साथ हरहर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
ग्राम हरदोट में प्राचीन सुप्रसिद्ध नीलकंठेश्वर मंदिर पर बड़े मेला आयोजित हुआ। रविवार प्रातःकाल से ही हरहर महादेव ओर जय भोलेशंकर के जयघोष से जहां की वादियां गूँजमान हो उठी। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नीलकंठेश्वर भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ पूजन कर भोलेबाबा का आशीर्वाद लिया।
नगर में भगवान भोले नाथ की बारात प्राचीन झिरिया मंदिर सेबैंडबाजों , डीजे , आतिशबाजी के साथ प्रारंभ हुई। शिवजी योगेश्वर दूल्हे के रूप जटाओं का मुकुट , गले में सर्पमाला ओर अघोरी के रूप में नन्दीरथ पर सवार होकर एक हाथ में डमरू तो दूसरे हाथ में त्रिशूल लेकर भूत-पिशाच , नन्दी से लेकर यक्ष , गंधर्व , अप्सराएं , किन्नर , जानवर , सांप – बिच्छुओं के साथ बारात लेकर माता पार्वती को विवाह करने के लिए निकले।

शिवबारात झिरिया मंदिर से प्रारंभ होकर महादेवपुरा , बजरिया , कबीट चौराहा , गांधी बाजार , शिवालय मंदिर , गणेश मंदिर , सागरमल की पुलिया से राजेंद्र तोमर के निवास से होकर पुराना बस स्टैंड , बिजली घर , नया बस स्टैंड , हनुमान बाग , महाराणा प्रताप मार्ग से वापिस झिरिया मंदिर पहुंची। जहां पर योगेश्वर का माता पार्वती के साथ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन कराया गया।
इस अवसर पर दुल्हेराजा भगवान शिवजी एवं बारातियों का बधू पक्ष द्वारा भव्य स्वागत के साथ महाप्रसाद के रूप में भंडारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811