Let’s travel together.

अन्नदाताओं की समृद्धि ही प्रदेश की असली प्रगति है- अनुज शर्मा

0 43

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि अन्नदाताओं की समृद्धि ही प्रदेश की असली प्रगति है महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में लिए गए बड़े निर्णय को लेकर उन्होंने यह बात कही
होली से पहले किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करने मंत्री परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि होली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशियों के रंग भरते हुए, सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों को ₹10,000 करोड़ का एकमुश्त भुगतान करने की घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ‘समृद्धि का उपहार’ बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। यह ₹10,000 करोड़ की राशि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान और उनके प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। होली के त्यौहार पर यह एकमुश्त भुगतान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹10,000 करोड़ का एकमुश्त भुगतान उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। होली से ठीक पहले यह राशि मिलने से किसान परिवार अपने त्योहार को अधिक धूमधाम और बिना किसी आर्थिक चिंता के मना सकेंगे।हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार ने जो वादा किसानों से किया था, उसे समय पर पूरा कर अपनी विश्वसनीयता सिद्ध की है। सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते यें निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय हैं।प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में एकमुश्त ट्रांसफर की जा रही है।यह कदम ‘मोदी की गारंटी’ और प्रदेश सरकार के सुशासन का प्रमाण है, जहाँ किसान का कल्याण ही सर्वोपरि है।पिछली सरकारों के समय किसान अपनी ही मेहनत के पैसे के लिए भटकते थे, लेकिन आज डिजिटल माध्यम से सीधा लाभ उनके खातों (DBT) में पहुँच रहा है। यह पारदर्शी व्यवस्था भ्रष्टाचार मुक्त शासन की पहचान है।
विधायक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का आभार जताते हुए सभी किसान भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811