Let’s travel together.

आज़ होगी अतिथि विद्वानों की महापंचायत सीएम हाउस में

0 88

 

नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित का मुख्यमंत्री शिवराज कर सकते हैं एलान
डॉ. अनिल जैन भोपाल
सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की महापंचायत आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी।जिसमें लगभग एक हज़ार अतिथि विद्वानों के शामिल होने की उम्मीद है जबकि इनकी संख्या पूरे प्रदेश में लगभग 4500 है।पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से उच्च शिक्षा विभाग रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वान सेवा दे रहे हैं एवं अपने नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित करने के लिए कई बार आंदोलन प्रदर्शन कर चुके हैं।बड़ी बात ये रही कि जब विपक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे तो ख़ुद अतिथि विद्वानों के आंदोलन में शिरकत करते हुए अतिथि विद्वानों के नियमित कर भविष्य सुरक्षित का वादा कर चुके थे।राज्य कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा,सुल्तान सिंह शेखावत(कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)लगातार अतिथि विद्वानों के भविष्य सुरक्षित की पैरवी करते आएं है।अब देखने वाली बात है कि इस चुनावी साल में शिवराज के पिटारे से अतिथि विद्वानों को क्या मिलता है।
अतिथि विद्वानों की प्रमुख मांग
सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों को नियमित करे सरकार अथवा 65 वर्ष तक कार्यरत अतिथि विद्वानों का पद भरा मानते हुए सेवाकाल करें एवं सरकारी सुविधाएं दें
इनका कहना हे-
अतिथि विद्वानों को काफ़ी उम्मीद है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज़ी अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे।साथ ही 65 वर्ष तक का स्थायित्व प्रदान करेंगे।अतिथि विद्वान ही वर्षों से सरकारी महाविद्यालयों को संचालित करते आ रहे हैं ये शासन प्रशासन को विधिवत मालूम है।
-डॉ देवराज सिंह,अध्यक्ष अतिथि विद्वान महासंघ

-मुख्यमंत्री जी हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिए हैं अभी तक अतिथि विद्वानों की झोली ख़ाली थी।अब अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे एवं अपना वादा पूरा करेंगे।पद भी रिक्त हैं और अतिथि विद्वान योग्य अनुभवी भी है।अब मुख्यमंत्री जी अपना आशीर्वाद दें।
-आशीष मीडिया मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ/मोर्चा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811